भरत पुर

कृषि उपज मण्डी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – उपखण्ड भुसावर के स्टेट मेगा हाईवे छोकरवाड़ा सड़क मार्ग पर कृषि उपज मण्डी निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में भरतपुर रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भुसावर यूको बैंक में फील्ड ऑफिसर विजयपाल स्कूटी से बैंक आ रहा था। जहां भुसावर के छोकरवाड़ा सड़क मार्ग पर कृषि उपज मंडी के पास अचानक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक विजयपाल घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस द्वारा भर्ती करवाया गया। सूचना पर भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल को भरतपुर रैफर कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button