गाजियाबाद

संजय नगर सेक्टर-23, रामलीला में भावुक कर देने वाला भरत मिलाप और शूर्पणखा प्रसंग का सजीव मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी, संजय नगर सेक्टर-23 में शुक्रवार की रात भक्तिभाव से परिपूर्ण रामलीला का मंचन किया गया। लीला की शुरुआत में दिखाया गया कि श्री रामचंद्र जी के वन गमन के पश्चात भरत जी उनसे मिलने के लिए चित्रकूट पहुंचते हैं। वहां राम और भरत का भावुक मिलाप होता है। भरत जी द्वारा श्री राम को अयोध्या वापस चलने के लिए आग्रह करने और श्री राम द्वारा पिता के वचन का पालन करने हेतु वन में ही रहने के निश्चय के दृश्य ने उपस्थित सभी दर्शकों की आंखें नम कर दीं। अंततः भरत जी श्री राम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौट जाते हैं।
इसके पश्चात पंचवटी में शूर्पणखा प्रसंग का मंचन हुआ। रावण की बहन शूर्पणखा श्री राम और लक्ष्मण के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आती है। बार-बार समझाने पर भी जब वह नहीं मानती और सीता मैया पर आक्रमण करने का प्रयास करती है, तो लक्ष्मण जी द्वारा उसकी नाक काट दी जाती है।
अपमानित होकर शूर्पणखा अपने भाई खर और दूषण को लेकर आती है। खर-दूषण अपनी विशाल सेना के साथ श्री राम पर आक्रमण करते हैं, जिसके पश्चात घमासान युद्ध होता है और प्रभु श्री राम द्वारा खर-दूषण का वध किया जाता है।इस सजीव मंचन को देखने के लिए, देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कमेटी के सभी लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button