
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । पिलखुवा स्थित अरवाचिन इंटरनेशनल स्कूल में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
दशहरे के पर्व ने सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्व के महत्व को समझा और समाज में सद्भावना, प्रेम तथा सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश ग्रहण किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा वर्मा एवं प्रबंधक श्री विचक्षण शर्मा ने दशहरे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। दशहरा उत्सव ने इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए सभी के मन में उत्साह और उमंग का संचार किया।



