दिल्ली
आईटेल का 5जी स्मार्टफोन 14,999 रुपये में लॉन्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली। आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन सिटी 300 5जी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। फोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन में यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट चार्जिंग की सुविधा है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर और आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। यह डार्क रूबी, मिस्ट बेज और बोल्ड इंडिगो रंगों में रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।



