हापुड़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यों की मासिक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी कविता मीणा द्वारा कुछ प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी कविता मीणा ने जनपद में महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर, आबकारी अधिनियम एवं अन्य जघन्य अपराधों से संबंधित वादों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*

मिशन शक्ति एवं मिशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों में सजा की दर बढ़ाने हेतु अभियोजन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए ।न्यायालयों में लंबित वादों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। गैंगस्टर एक्ट में जब्त की गई संपत्तियों की समीक्षा की और कुर्की की कार्यवाही में तेजी लाने को कहा गया ।

जिलाधिकारी कविता मीणा ने कहा कि “अपराधियों को सजा दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बैठक में पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह , अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button