मां भगवती का अठारहवाँ विशाल भंडारा और जागरण का भव्य आयोजन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : प्रतापपुर हरी स्थित मां भगवती का अठारहवाँ विशाल भंडारा और जागरण का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भक्तों ने मां के जयकारों के साथ जागरण में भाग लिया। जागरण में प्रसिद्ध भजन मंडली श्री राज सृष्टि जागरण पार्टी द्वारा माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जागरण के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष माता रानी की कृपा से किया जाता है और इसका उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। वही अयोध्या से आई बंकू सिस्टर्स,राम कुमार लक्खा,बेबी प्रांशु, अनंत राज भट्ट के भजनों से एवं अंकित बालाजी कानपुर की तरफ से हनुमान जी व ईशू तिलकधारी ने कृष्ण जी की सुंदर सी प्रस्तुतियां देखकर सभी श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर आयोजक राजेश यादव, सूर्यपाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, शैलेंद्र मिश्रा, बलराम यादव, राम बाबू यादव, राम कुमार यादव (अयोध्यावासी), निगम सिंह यादव हरिश्चंद्र, मूलचंद,अजय पाल,प्रकाश, शंकर यादव, अजमेर सिंह यादव, विजय यादव, अभिषेक यादव,सचिन यादव, अभिजीत यादव,आशू यादव, वीरेंद्र यादव, हिमांशु सतनाम यादव,अभय यादव, ऋषभ यादव, दीपक यादव, सनी यादव,गौरव यादव, बब्लू, उदेश,प्रशांत, रितिक,दिलीप, अरविंद,जितेंद्र, कपिल सहित समस्त शहर के सम्मानित गण मौजूद हुए।


