रामपुर शाहबाद
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मंगोली और भीतरगांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
अभियान के तहत गांवों में महिलाओं और बालिकाओं की चौपाल लगाई गई। इसमें उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव करे इस मौके पर उप निरीक्षक कंचन धामा व उप निरीक्षक शिवकुमार व महिला कांस्टेबल सुधा व महिला कांस्टेबल मेघा कर्णवाल आदि स्टाफ मौजूद रहा

