बरेली

एसपी सिटी ने रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। एसएसपी के निर्देशन में सोमवार को एसपी सिटी चिराग जैन ने थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रावण दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने हार्टमैन स्कूल और अशरफ खां छावनी स्थित रावण दहन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों से कार्यक्रम और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button