अमरोहा

सैद नंगली में भव्य श्री राम द्वार का कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने क्या लोकार्पण 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर । नगर पंचायत सैदनंगली में प्रभु श्री राम को समर्पित भव्य “श्री राम द्वार” स्वागत गेट का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी  और निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) एवं जिला प्रभारी अमरोहा सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया  उपस्थित रहे। हसनपुर विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी सभी अतिथियों ने शिलापट्टिका से लाल कपड़ा हटाकर श्री राम द्वार का विधिवत लोकार्पण किया।
लोकार्पण के बाद सभी अतिथि जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक के सुपुत्र के नामकरण संस्कार समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी सभी ने नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस मोके पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस चेयरमैन एवं पूर्व OSD मुख्यमंत्री अभिषेक कौशिक , नगर पंचायत सैदनंगली अध्यक्ष अनुकृति चौधरी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्तागण एवं सम्मानित नगर पंचायत वासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button