साहेबगंज
छोटी कोदरजन्ना में आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा,तीन बाल श्रमिक मुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शुक्रवार को जिला प्रशासन के सहयोग से बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बच्चों को श्रम मुक्त कराया गया।मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना स्थित फेवरेट नामक आइसक्रीम फैक्ट्री में श्रम अधीक्षक महफूज अहमद के नेतृत्व में छापेमारी की गई।इस धावा दल में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,चाइल्ड हेल्पलाइन और मंथन संस्था के सदस्य शामिल थे।छापेमारी के दौरान कारखाने में अफरा-तफरी मच गई,मौके पर तीन बाल श्रमिकों को मजदूरी करते हुए पकड़ा गया।छापेमारी के समय कारखाना मालिक कारखाना में नहीं था।धावा दल ने तीनों बच्चों को रेस्क्यू कर साहिबगंज बाल कल्याण समिति CWC के समक्ष प्रस्तुत किया गया।बच्चों की काउंसलिंग भी कराई गई।वहीं कारखाना मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने कहा कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



