बरेली

एसआरएमएस रिद्धिमा में थिएटर वर्कशॉप शुरू

अभिनय की बारीकियां सीख रहे प्रतिभागी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा ‘ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स’ में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। “Concentration, Imagination, Voice & Speech and Characterization” विषय पर आयोजित कार्यशाला के पहले दिन 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वर्कशॉप का संचालन थिएटर आर्टिस्ट एवं डायरेक्टर राघव जोशी कर रहे हैं। उत्तराखंड निवासी जोशी थिएटर और लाइव परफॉर्मेंस के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), वाराणसी से प्रशिक्षण प्राप्त हैं। वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।
23 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली कार्यशाला में प्रतिभागियों को एकाग्रता, कल्पनाशीलता, आवाज एवं संवाद अदायगी, चरित्र निर्माण और मंचीय आत्मविश्वास की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। अंतिम दिन प्रतिभागियों द्वारा लघु नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button