बरेली
25 से शुरू होगा 46वां वाल्मीकि सद्भावना मेला, लगेंगे बॉलीवुड सितारों के ठहाके

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मेला समिति का 46वां वाल्मीकि सद्भावना मेला 25 से 27 अक्टूबर तक ब्रह्मपुरा ढाल के रामलीला मैदान में लगेगा।
मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल ने बताया कि मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता अली खान (खुदा गवाह, सरफरोश), जूनियर देवानंद किशोर भानुशाली और कपिल शर्मा शो फेम उस्मान भारती होंगे। दिल्ली के रत्नाकर आर्ट्स ग्रुप की वाल्मीकि रामायण, भांगड़ा, घूमर डांस, फैशन शो और कवि सम्मेलन भी होंगे।
जिला अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक फूड स्टॉल और झूले भी लगेंगे। वार्ता में संरक्षक दक्ष शर्मा पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, निदेशक योगेश वाल्मीकि, सुनील दत्त, धीरेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी विकास महर्षि मौजूद रहे।



