राजस्थान तक फैले साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, बरेली में दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के लिए म्यूल अकाउंट सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर राजस्थान से जुड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है।
मुखबिर की सूचना पर 24/25 की रात सुभाषनगर के मालगोदाम रोड से अरुण मौर्य (24) और अमित कुमार (25), दोनों निवासी रामपुर को पकड़ा गया। उनका एक साथी भाग निकला। तलाशी में 3 मोबाइल, 4 आधार कार्ड, 3 पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड मिले। अरुण के एक्सिस बैंक खाते में राजस्थान के थाना नाहरगढ़ की 5 लाख और दूसरे खाते में थाना घूमरवाली की 1.50 लाख की ठगी की रकम मिली है। आरोपियों ने बताया कि 5 हजार के लालच में खाते खुलवाए थे। 5 लाख में से 4 लाख सिविल लाइंस से निकाल लिए और 90 हजार गेमिंग आईडी में डालकर एप्पल मोबाइल खरीदा। साइबर थाने में मुकदमा 66/2026 दर्ज कर फरार की तलाश जारी है।

