पाकुड़

काली पूजा एवं छठ पूजा की तैयारियों का जायजा, छठ घाटों का निरीक्षण

Review of preparations for Kali Puja and Chhath Puja; inspection of Chhath ghats

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र चौधरी ने नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को घाटों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय लखवानी, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, कृष्ण यादव समेत छठ पूजा समितियों के सदस्य, नगर मिशन प्रबंधक, सफाई सुपरवाइजर एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button