बरेली

ऑल इंडिया डॉग शो में 250 से अधिक श्वानों ने बिखेरा जलवा

बरेली का केन कोर्सो बना बेस्ट ब्रीड

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रुहेलखंड केनल क्लब एवं आईवीआरआई के संयुक्त तत्वावधान में आईवीआरआई मैदान में 45वां एवं 46वां अखिल भारतीय डॉग शो आयोजित हुआ। इसमें 40 से अधिक नस्लों के 250 से अधिक श्वानों ने भाग लिया। डॉग्स की चाल-ढाल और श्रृंगार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देश के कई शहरों से आए डॉग लवर्स अपने पपीज को गोद में लिए मैदान में चहलकदमी करते नजर आए।
45वें डॉग शो के परिणाम: विदेशी निर्णायक बेंग वोह चेन (मलेशिया) के निर्णय अनुसार बरेली का केन कोर्सो प्रथम, रामपुर का डोबरमैन द्वितीय, मेरठ का जर्मन शेफर्ड तृतीय, बिलसंडा-पीलीभीत का लेब्राडोर चतुर्थ, अलीगढ़ का बीगल पांचवें, दिल्ली का पोमरेनियन छठे, यमुनानगर का शिटजू सातवें और भोपाल का लेब्राडोर आठवें स्थान पर रहा। बेस्ट ब्रीड इन इंडिया केन कोर्सो बरेली रहा। 46वें डॉग शो के परिणाम: निर्णायक सेशीयूरो ईकुक्ता (जापान) के अनुसार समोएड दिल्ली प्रथम, शिटजू यमुनानगर द्वितीय, चिहुआहुआ देहरादून तृतीय, केन कोर्सो बरेली चतुर्थ, डोबरमैन लखनऊ पांचवें, लेब्राडोर बिलसंडा छठे स्थान पर रहे।
आयोजन में केनल क्लब के दिलीप टंडन, गुरदीप सिंह, डी.के. सक्सेना, पवन भसीन तथा आईवीआरआई निदेशक रूपसी तिवारी, संयुक्त निदेशक सतीश जोशी की मुख्य भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button