बोकारो

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक

बोर्ड परीक्षा-2027 की सफलता के लिए बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, नावाडीह में बुधवार को विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया तथा आगामी वार्षिक एवं बोर्ड परीक्षा-2027 में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर बनाने के लिए संचालित रेमेडियल कक्षाओं (Remedial Classes), सीबीएसई द्वारा जारी सैंपल पेपर (Sample Papers) के नियमित अभ्यास तथा औसत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कार्ययोजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की ओर से विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से भी अभिभावकों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर आहरडीह पंचायत की मुखिया गायत्री देवी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बच्चों की नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यालय के परीक्षा परिणामों के साथ खेलकूद, जिला एवं राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा कला-संस्कृति के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी अभिभावकों के समक्ष रखा।बैठक में विद्यालय के शिक्षक आनंद महतो, सरोज कुमार ठाकुर, चंद्र भूषण श्रीवास्तव, लक्ष्मण प्रसाद, विकास कुमार, ललन कुमार दास, उपेन्द्र कुमार दास तथा शिक्षिका संगीता कुमारी ने भी विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए शिक्षक-अभिभावक समन्वय, नियमित अध्ययन और सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवीन कुमार रजवार, प्रवीण कुमार, श्वेता, अंजली सिंह, पूनम कुमारी, संतोष कुमार, अभिषेक चक्रवर्ती, पूजा कुमारी एवं देवेन्द्र कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button