मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर  दो बसों और कैंटर की टक्कर

दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मांट थाना के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 101 के पास दो बसों और कांच से भरे कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। हादसा सुबह करीब 3:15 बजे नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन में हुआ। कांच से भरा आयशर कैंटर आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करते समय कैंटर में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैवल पॉइंट की दूसरी बस भी कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद कैंटर पलट गया। हादसे में चांदनी पत्नी मेराज, आमिर पुत्र अफसर निवासी कश्मीरी गेट, फिरोजाबाद, आजाद, वसीम पुत्र सलीम निवासी फिरोजाबाद और अजर बानो पत्नी साबिर सिद्दीकी समेत दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button