शामली

करोड़ो की लागत से बनी सड़क दो महीने में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

 दो साल की थी गारंटी वाली सड़क दो महीने में उखड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : करोड़ो रुपयों की लागत से बनी सड़क दो महीने में कई स्थानों पर उखड़ गई है। जिसने सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया है। सड़क के उखड़ने से बाइक चालकों के साथ भी दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
एलम-भनेड़ा मार्ग पर पीडब्लूडी द्वारा  दो महीने पहले 2700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। जिसको बनाने के लिए अनुमानित चार करोड बानवें लाख रुपए खर्च हुए है। इतनी मोटी रकम खर्च होने के बाद भी सड़क कई स्थानों से उखड़ गई है। जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है। दो महीने में सड़क का उखड़ना और गढ्ढे बनना सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल रहा है। नवनिर्मित सड़क को उखड़ती देखकर लगता है कि सड़क निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर घंटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिस सड़क को बनाने के बाद भी ठेकेदार की दो साल की गारंटी थी, उस सड़क का केवल दो महीने में ही हाल खराब हो गया। गांव भनेड़ा निवासी राजीव ने बताया कि मामले की शिकायत दो से तीन बार विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। वही उखड़ी हुई सड़क बाइक चालकों के लिए भी खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार उखड़ी सड़क पर पड़ी रोड़ी के कारण बाइक फिसलने का डर बना रहता है। पीडब्लूडी जेई ओमबीर सिंह का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

राजीव कुमार ने बताया कि दो महीने में सड़क का टूटना बहुत गंभीर विषय है। जो सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का मानकों के अनुरुप ना होना दर्शा रहा है।

नीटू का कहना है कि सड़क टूटने से वहां पड़ी रोड़ी के कारण बाइक चालकों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। जल्द ही समस्या के समाधान होना चाहिए।

बॉबी ने बताया कि दो दिन पहले वह बाइक पर सवार होकर कांधला से गांव आ रहा था। उखड़ी सड़क पर बाइक नियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मुझे भी चोट लगी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button