बागपत

नशा हमारी स्मृति, संस्कृति, संस्कार और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है- प्रिया उपाध्याय

समाज में बढते हुए अपराध, अनैतिक विचार, घरेलू हिंसा आदि का मूल कारण नशीले पदार्थों का सेवन है- समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छपरौली/बागपत : केटी विंग बागपत द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान में सहयोगी संस्था के रूप में आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क की टीम ने क्षेत्र कि विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पहुँचकर देश को नशा मुक्त बनाने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। देश के भविष्य युवाओं को नशे से बचाना इस अभियान का उद्देश्य है।
 छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा शराब, भांग, सुलफा, तम्बाकू आदि नशीले पदार्थो के सेवन से मनुष्य का स्वास्थ्य तो खराब हो ही रहा है साथ ही मेडिकल व दवाईयों के बढ़ते हुए बोझ ने परिवार की अर्थव्यवस्था व सामाजिक परिवेश को खोखला कर दिया है। समाज में बढते हुए अपराध, अनैतिक विचार, घरेलू हिंसा आदि का मूल कारण नशीले पदार्थों का सेवन है।  प्रिया उपाध्याय ने कहा नशा हमारे स्वास्थ्य को ही खराब नही करता बल्कि हमारी स्मृति, संस्कृति और संस्कारो को भी प्रभावित करता है। इसीलिए समाज व राष्ट्र की मजबूती के लिए नशा मुक्त भारत अभियान सार्थक करना अत्यंत आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button