बेतुल
बैतूल में आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने हेमंत खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन
पांच लंबित घोषणाएं लागू करने की मांग

भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा भेंट कर किया अभिनंदन, मुख्यमंत्री से चर्चा का मिला आश्वासन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का अभिनंदन कर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा आयुष चिकित्सकों के हित में की गई पांच लंबित घोषणाओं को लागू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, चार स्तरीय समयमान वेतनमान (डीएसीपी) लागू करने, 6600 ग्रेड-पे प्राप्त चिकित्सकों को प्रथम श्रेणी का दर्जा एवं वरिष्ठ पदनाम देने, क्लीनिकल एवं नर्सिंग होम एक्ट के तहत आयुष क्लीनिकों के पंजीयन का अधिकार जिला आयुष अधिकारी को देने तथा पीजी उपाधिधारक चिकित्सकों को तीन अतिरिक्त अग्रिम वेतन वृद्धियां देने की मांग की गई।
संघ ने बताया कि इन घोषणाओं को हुए एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक इनका क्रियान्वयन नहीं हुआ है। हेमंत खंडेलवाल ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने और घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. शशांक झा, प्रांतीय संरक्षक डॉ. महेश शर्मा, प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल राय, जिला सचिव डॉ. सरिता डेहरिया एवं डॉ. योगेश खातरकर, सह सचिव डॉ. रवि चौकीकर, डॉ. रविन्द्र पाटिल, डॉ. वेदप्रकाश डेहरिया, डॉ. विशाल वर्मा, जिला सलाहकार डॉ. ए.एम. बरेडे एवं डॉ. योगेश चौकीकर, जिला संरक्षक मोहन नागर एवं डॉ. ए.के. मोहने, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय मांडवे, डॉ. प्रहलाद नागले, डॉ. विनिता महादुले एवं डॉ. निधि मालवीय सहित संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।



