आलमगीर आलम ने गांवों में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
Alamgir Alam listened to the problems of villagers in the villages and assured them of a resolution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ प्रखंड के रामचंद्रपुर, पुड़ाबागान, पालिहाट, गगनपहाड़ी और दुबराजपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ उनका घर और यहां के लोग उनके परिवार हैं। जनता के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीयता और विश्वास का है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



