विश्वनाथ में आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण पर
आज व्रतधारी खरना कर 36 घंटा निर्जला व्रत का किया शुभारंभ

आज संध्याकालीन भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेगी व्रतधारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विश्वनाथ, असम :- आस्था का महापर्व छठ ठ पूजा का तैयारी राज्यों के हिस्सों की तरह आज विश्वनाथ जिले के सभी छठ घाट में भी तैयारी अंतिम चरण पर है। इधर विश्वनाथ चारिआलि शहर के आमबाड़ी के केंद्रीय श्री श्री छठ घाट पूजा समिति के छठ घाट भी प्रायः दुल्हन की तरह सज उठी है। समिति के अध्यक्ष बलवीर राय, सचिव नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष क्रमशः विकास रौनियार , संदीप जयसवाल और प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी प्रभुनाथ सिंह , वरिष्ठ शिक्षक सूर्य नारायण पांडे आदि छठ घाट पहुंचकर घाट की तैयारी की जायज़ा लेने के साथ व्रतधारी की सभी प्रकार की प्रबंध किया गया है।इधर आज आस्था का महापर्व के दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रतधारी सुबह से निर्जला व्रत रखकर संध्या में केला के पत्ता पर खीर ,रोटी आदि का भोग लगाकर छठी मैया को अर्पित किया। इस महाप्रसाद को व्रतधारी ग्रहण करके 36 घंटा का निर्जला व्रत का शुरू किया।कल व्रतधारी छठ घाट पहुंचकर संध्याकालीन भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेगी ।





