शामली
पत्नी के प्रेमी पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : क्षेत्र के गांव किवाना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर घर में मौजूद अपने दो बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव किवाना निवासी तैय्यब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के एक व्यक्ति के साथ कथित प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसके दोनों बच्चे अली और हसन मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ घर पहुंची और दोनों ने बच्चों के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर तैय्यब ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



