गोरखपुर

समाधान दिवस में 77 मामले आए, पांच का ही हुआ निस्तारण

गेहूं की बोई फसल पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप, पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिया प्रार्थना पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
      गोरखपुर : गोला तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार गोला सत्येंद्र कुमार मौर्य भी मौजूद रहे। अन्य समाधान दिवसों की अपेक्षा इस बार फरियादियों की भीड़ कम रही। कुल 77 मामले आए, जिनमें से महज पांच का मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते राजस्व कर्मी भी समाधान दिवस में उपस्थित नहीं रहे। इसके अलावा कई विभागों के कर्मचारी कुछ देर रुकने के बाद चले गए।
गेहूं की फसल पलटकर दोबारा बुआई का आरोप
      समाधान दिवस में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव निवासी शाशि प्रकाश पांडेय पुत्र रामप्रकाश पांडेय ने खेत में बोई गई गेहूं की फसल पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बारीडीहा गांव के हवेली तप्पा, परगना चिल्लूपार स्थित उनके चक में करीब 20 दिन पहले धान की फसल काटने के बाद गेहूं की बुआई की गई थी। आरोप है कि 18 नवंबर को विपक्षियों ने उनकी बोई गई गेहूं की फसल को पलटकर उसमें दोबारा जबरन बुआई कर दी।
       पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर उन्हें जान-माल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बाढ़ेपर गांव निवासी अयोध्या यादव पुत्र जयपाल, सुरेंद्र यादव पुत्र अयोध्या यादव और सिधुआपार निवासी उर्मिला पांडेय पत्नी हृदय प्रकाश पांडेय को विपक्षी बनाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
      समाधान दिवस के दौरान एसडीओ रमेश कुशवाहा, एबीएसए महेंद्र प्रसाद,आनंद कुमार, एडीओ पंचायत संजय प्रसाद, अमीन रमेश पाण्डेय, पृथ्वीनाथ गुप्ता, राजेश सिंह, लल्लन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button