ललितपुर
मां कर्मा देवी का 1010वां जन्मोत्सव और विशाल शोभा यात्रा 15 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। साहू समाज द्वारा समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी का 1010वां जन्मोत्सव चैत्र कृष्ण एकादशी के पावन अवसर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों और एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार, 15 मार्च 2026 को सुबह 8.30 बजे से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा श्री गोपेश्वर मन्दिर (कर्माबाई नगर, सागर रोड) से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख स्थलों में श्री रामराजा मन्दिर, सावरकर चौक, घंटाघर, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा से होते हुए क्षेत्रपाल मन्दिर पुराना सूचना केन्द्र से श्री राधाकृष्ण मन्दिर, नईबस्ती पर पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च (शनिवार) को सायं 7 बजे से श्री राधाकृष्ण मन्दिर, नईबस्ती में श्रीसुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। 15 मार्च (रविवार) सुबह शोभा यात्रा के पश्चात दोपहर 12 बजे से श्रीराधाकृष्ण मन्दिर, नईबस्ती में ध्वजारोहण, माल्यार्पण, हवनोत्सव और विशाल प्रसाद भण्डारा आयोजित किया जाएगा। साहू समाज समिति ललितपुर ने सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं और बहनों से निवेदन किया है कि इस अवसर पर अपने प्रतिष्ठान और कारोबार बंद रखकर सपरिवार कार्यक्र्रमों में सम्मिलित हों। शोभा यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को नारियल और कलश गोपेश्वर मन्दिर से प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

