ललितपुर

सृजल राठौर ने झांसी में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित

23 से 25 नवंबर तक वडोदरा में दिखाएंगे दमखम

पुरुष एकल क्लास-10 वर्ग में करेंगे प्रतिभाग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के प्रतिभाशाली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी सृजल राठौर ने झांसी में आयोजित टेबल टेनिस इंटर-कॉलेजिएट टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दो नवंबर को राजगढ़ स्थित शारदा देवी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर उन्हें मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सृजल की एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि उनका चयन द्वितीय राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026-27 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 नवंबर तक गुजरात के वडोदरा स्थित एसएएमए इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इसमें वह पुरुष एकल क्लास-10 वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले भी सृजल लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पैरा टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में शीर्ष तीन खिलाडय़िों में स्थान बना चुके हैं। सिविल लाइंस स्थित चूका बाग निवासी सृजल किसान संतोष राठौर के पुत्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले सृजल का सपना पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। झांसी में पदक जीतने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता से जनपद में खुशी का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button