मथुरा

खाकी वर्दी पहन जमाया राैब, असली पुलिस को देख छूट गए पसीने

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में दरोगा की वर्दी में घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में  आरोपी ने बताया पिता पुलिस में दरोगा हैं। बुलंदशहर में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक के बेटे को पुलिस ने वृंदावन में कोतवाली के समीप से फर्जी उप निरीक्षक बनकर घूमते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। रंगजी के मेला में हाथरस, मुरसान के नगला अमरा निवासी 25 वर्षीय शिवम चौधरी पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों पर रौब गांठ रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली के सामने से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि वह न किसी थाने में तैनात और और ना ही वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। युवक ने बताया कि लोगों पर रौब जमाने के लिए सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन लेता है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की वर्दी पहनकर रंगजी के मेला में दुकानदारों पर रौब जमा रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button