मथुरा

कब्रिस्तान की जमीन से रास्ता निकालने पर विवाद, लोगों ने किया विरोध

पुलिस ने रुकवाया काम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित एक होटल के पास रास्ता निकालने को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। होटल संचालक द्वारा गेट निकालकर रास्ता बनाने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान से रास्ता निकाला जा रहा है, वह वर्षों पुराना कब्रिस्तान है और चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनी हुई है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे पुरुषों और महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान की भूमि को किसी भी तरह रास्ते के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि होटल संचालक कब्रिस्तान की ओर से अपना रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध के दौरान पूर्व चेयरमैन खेमचंद शर्मा और जनप्रतिनिधि रामधन शर्मा भी मौजूद रहे। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मौके पर चल रहे कार्य को फिलहाल बंद करा दिया। विरोध करने वालों में रशिफ खान उस्मान, वीआईपी, शौकीन, अफजाल, सलीम कुरैशी, अब्दुल्ला अजीज, अजीज, सखियां अब्बासी, नवावमीर, उसमानमीर इमरान, निजाम अब्बासी, काशीम, इस्राइल खान, गुड्डू खान और मुंबबर बाउद्दीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button