बरेली
श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में आज श्रद्धालु पहली बार कर सकेंगे भवानी मां की आराधना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नाथ नगरी में माता के नवरात्र धूम दिखने लगी है। गुरुवार से शहर के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब जुटेगा और भक्त नौ दिन तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करेंगे। लिहाजा बुधवार को देवी मंदिरों में तैयारियां की जाती रहीं। खास बात ये कि इस बार त्रिवटीनाथ मंदिर में इस बार देवी की आराधना के लिए भवानी मां मंदिर की स्थाना की गई है।
त्रिवटीनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर वर्षों से शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। इस बार भवानी मां के नए मंदिर की स्थापना श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और विशेष पूजा-अर्चना को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने ये भी बताया कि मंदिर में जयपुरी नक्काशी की गई है। जिसके परिसर की दीवारें अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर की तर्ज पर सजाई गई हैं। उन्होनें बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक यहां विशेष अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती पाठ और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।


