भरत पुर

आमुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। कस्बा भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मंजरी संस्थान यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रभावशाली व्यक्तियों और धर्मगुरुओं का आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। ब्लॉक के हेमन्त शर्मा ने बताया कि इस आमुखीकरण का उद्देश्य ऐसे बच्चों तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना है। इस दौरान ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क टीकाकरण कराया जाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। मंजरी संस्थान के गौरव शर्मा ने कहा कि टीकाकरण हर बच्चे का अधिकार है और यह सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button