कैराना

झाड़खेड़ी आगजनी प्रकरण में कार्रवाई

साधु की तहरीर पर पांच दिन बाद केस दर्ज, जांच शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में साधु की कुटिया में आग लगाए जाने के मामले में पुलिस ने साधु की तहरीर पर पांच दिन बाद किया मुकदमा दर्ज। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
पीड़ित योगी राहुल नाथ (शिष्य बादल नाथ) ने बताया कि विगत 6 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह अपनी कुटिया में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कुटिया में आग लगा दी थी। आग की तेज लपटों और गर्मी से उनकी नींद खुली और उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। साधु ने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था, लेकिन तब तक कुटिया में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर आगजनी का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया था। लगातार प्रयासों के बाद अब पांच दिन बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राहुल नाथ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद से वह भय के साये में जी रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button