ललितपुर

मजदूर दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, श्रमिक एकता पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को ललितपुर शाखा द्वारा स्थानीय शाखा कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केन्द्रीय महामंत्री आर.डी. यादव के आवाहन एवं मंडल मंत्री अमर सिंह यादव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु पुरोहित ने की। संगोष्ठी की शुरुआत में वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज तिवारी ने मजदूर एकता और ए.आई.आर.एफ. संगठन द्वारा रेल कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने मजदूर दिवस के महत्व, श्रमिकों के अधिकार और उनके उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संयुक्त शाखा सचिव सचिन यादव, सहायक शाखा सचिव राजेंद्र मीणा एवं कैलाश नारायण, शाखा उपाध्यक्ष पूरनलाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता साकिर खान, जितेंद्र नामदेव, नितिन मालवीय, रिपूसूदन प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, पीयूष नामदेव, रोविंद्र रजक, अविनाश कुमार, दिग्विजय यादव, शिव प्रताप यादव, मनीष कुमार दुबे, बने सिंह मीणा, मीनू पठान, विनय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव सागर अग्निहोत्री ने किया। अंत में श्रमिकों की एकता बनाए रखने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button