
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीभृगुवंशी जोशी ब्राह्मण समाज समिति द्वारा भगवान भृगु ऋषि जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शुरुआत सुबह 8.30 बजे जन्मोत्सव से हुई, जिसके बाद 9.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया। इसके उपरांत सुबह 10 बजे श्रीगायत्री माता मंदिर, गांधीनगर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा गांधी नगर नई बस्ती, सूचना केन्द्र, वर्णी कॉलेज, तुवन मंदिर, छोटी नहर, करीमनगर होते हुए आजादपुरा से पुन: श्रीगायत्री माता मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। समापन सायं 4.30 बजे से 7 बजे तक वार्ड नंबर 2 स्थित गांधीनगर में स्नेहभोज के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाज में दिखी एकता और उत्साह
पूरे आयोजन के दौरान समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष पुष्पोत्तम नारायण, उपाध्यक्ष उमाशंकर जोशी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, मंत्री ओमप्रकाश, संगठन मंत्री चंद्रदत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त पं. मनोज कुमार (विधि मंत्री), जगदीश्वर प्रसाद (ऑडिटर), प्रदीप शर्मा (मीडिया प्रभारी), अनिल कुमार जोशी (प्रवक्ता), योगेश शर्मा (उपमंत्री), हेमन कुमार (वरिष्ठ सदस्य), राजेंद्र कुमार (सचिव), विनय कुमार जोशी (टेलर्स), विनोद कुमार, कृष्ण चंद्र, अशोक कुमार, गुडडू जोशी, मोतीलाल, सुरेश कुमार, कैलाश प्रसाद, रमेश कुमार, गोविंद प्रसाद शास्त्री, कौशल कुमार, प्रवेश कुमार, आशीष कुमार, लक्ष्मी नारायण, अशोक कुमार, राजेश कुमार, डा.जितेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, ब्रजेश कुमार, अवधेश कुमार, राजा बाबू, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, राजू कुमार, महेश कुमार, पवन, गिरीश, राकेश, मनोज, संजय जोशी, अमन, अमर, अभिषेक, राहुल, दीपक, विवेक कुमार, भारत कुमार, विकास कुमार, गुलाब प्रसाद, सुनील कुमार, राजीव भारद्वाज, संदीप जोशी, अजय, मुकेश, संतोष, संजीव, नितिन, हरिशचंद्र, जगमोहन, ललित कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा जलपान के स्टॉल लगाए गए। वीर बुंदेली समाज सेवा संस्था द्वारा भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद पुष्पा अरविंद राजा, राजेन्द्र राजा, रुद्रप्रताप सिंह, जितेंद्र जोशी, राहुल रजक, विनय जोशी, अभी प्रकाश, प्रसन्न जोशी, देवेंद्र जोशी, अभिषेक जोशी, राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में समिति ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।


