बागपत

संस्कारशाला में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा एवं अनुशासन का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत : अग्रवाल मंडी टटीरी, विज्ञप्ति : डीएवी इंटर कालेज में संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा एवं संस्कारों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान, अनुशासन और आज्ञाकारिता का महत्व समझाया गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम संयोजक एवं स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने कहा कि सभी विद्यार्थी प्रतिदिन अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें तथा विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों को प्रणाम कर शिक्षण कार्य का शुभारंभ करें। उन्होंने बताया कि बड़ों का सम्मान करने से आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है। इस दौरान उन्होंने तैत्तिरियोपनिषद एवं रामचरितमानस के श्लोकों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे वे अच्छे नागरिक बनते हैं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, पीटीआइ अजय वीर चौहान, दीपक सिंह, विक्रम सिंह, संजय कुमार, नरेंद्र सैनी, विकास कुमार, मानव राशिद, पीयूष गुप्ता, आशू, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button