पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया फल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व मे भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने आधुनिक भारत के निर्माता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह साहेबगंज जिला प्रभारी डॉ मुन्नम संजय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की समाप्ति के पश्चात जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन साहेबगंज सदर अस्पताल पहुंचे।वहां उन्होंने भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा स्व.राजीव गांधी जी ने21वीं सदी के भारत की नींव रखी।कंप्यूटर क्रांति,पंचायती राज,18वर्ष में मताधिकार और दूरसंचार क्रांति उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है।साहेबगंज जिला कांग्रेस उनके ‘नव भारत’ के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।आज हमने सदर अस्पताल में फल बांटकर उनके ‘सेवा ही धर्म’ के संदेश को आगे बढ़ाया है।कांग्रेस गठबंधन सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है,हमारा प्रयास है कि स्व. राजीव गांधी के विजन के अनुरूप हर गरीब को बेहतर इलाज मिले।प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि स्व.राजीव गांधी के शहादत दिवस हमारे लिए संकल्प दिवस है।उन्होंने देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का जो सपना देखा था,उसे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरा करेगा।साहेबगंज की50सदस्यीय नई टीम बूथ स्तर तक उनके विचारों को ले जा रही है।झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार जनता की सेवा में लगी है।साहिबगंज सदर अस्पताल का दौरा कर हमने मरीजों का हाल जाना है।हमारी सरकार स्व.राजीव गांधी के रास्ते पर चलकर स्वास्थ्य,शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है।साहेबगंज के कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि2029में भी जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को ही मिलेगा। वही मौके पर अनुकूल चन्द्र मिश्रा, मुर्शादअली, मो.कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव,उमेश पाण्डेय, सुनील पासवान,सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता,राम श्रृंगार ओझा, रिज़वान अंसारी,मो.सलाहुद्दीन नूरजहां बीबी,उमेश तिवारी,दिलीप गुप्ता,कद्दाफी मुर्शाद,जामुन दास, अली कुरैशी,सतीश पासवान, अल्ताफ़ हुसैन,परवेज़ आलम,शब्दुल अंसारी,नौशाद अंसारी,सुभाष, हरिचरण पासवान,जाहिद आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



