साहेबगंज

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर खरदांग में मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

सांसद व विधायक ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड क्षेत्र में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड स्थित खरदांग मैदान में आयोजित मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का सांसद विजय कुमार हांसदा व विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधिवत शुभारंभ किया।आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।सर्वप्रथम सांसद एवं विधायक ने महापुरुष बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां का मेला बरसों से आयोजित हो रहा है,जो यहां की सांस्कृतिक धरोहर है।समय के साथ मेला वृहद रूप ले रहा है,फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों से दोनों अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।वही सांसद एवं विधायक ने उधवा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।दोनों अतिथियों ने कहा कि गांव की परंपरा,विरासत एवं संस्कृति को अनुशासन के साथ कायम रखने में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम,विधायक प्रतिनिधि मो.मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा,सचिव विश्वजीत मंडल,काजू मल्लिक,किन्नू सोरेन,भैया किस्कू,बसंती हांसदा, रानी हांसदा,स्टेशलिना सोरेन,सकल हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button