साहेबगंज

जनगणना2027की तैयारी तेज, कोटालपोखर बाजार में मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा निर्माण कार्य शुरू

Preparations for Census 2027 in full swing, house listing and site map making work begins in Kotalpokhar market

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा भारत की आगामी जनगणना2027को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।इसी क्रम में कोटालपोखर बाजार क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना एचएलओ-हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है।जनगणना के प्रथम चरण के तहत क्षेत्र में घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य भवनों का सर्वेक्षण कर विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है। इस कार्य के अंतर्गत बाजार क्षेत्र संख्या56में सुपरवाइजर दिनेश चन्द्र मंडल के नेतृत्व में टीम द्वारा नजरी नक्शा स्केच मैप तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।टीम में अकबर अली,अमित कुमार मिश्रा,अमित कुमार साह,एमडी इशाक अंसारी, मो.साजिद आलम मंसूरी एवं शंकर कुमार साह सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।सर्वेक्षण दल द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक मकान,दुकान,गली-मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों का चिन्हांकन कर नक्शे में अंकित किया जा रहा है, ताकि जनगणना के दौरान किसी भी घर या परिवार की जानकारी छूट न सके।यह कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जा रहा है।सुपरवाइजर दिनेश चन्द्र मंडल ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया में से एक है।इसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या,आवासीय स्थिति, सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़ों की सटीक जानकारी प्राप्त होती है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं।उन्होंने कहा कि नजरी नक्शा निर्माण कार्य जनगणना प्रक्रिया का अहम हिस्सा है,जिससे क्षेत्र की भौगोलिक संरचना और घरों की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके।उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कर्मियों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें। स्थानीय लोगों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग किया जा रहा है और जनगणना टीम के प्रयासों की सराहना की जा रही है। कोटालपोखर बाजार में चल रहे इस अभियान से स्पष्ट है कि जनगणना 2027को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button