उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रचंड गर्मी में जनता की सेवा में पूरी ताकत से लगा हुआ है – ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लखनऊ | 22 मई 2026 प्रचंड गर्मी के इस भीषण दौर में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) जनता को अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा ने कहा: वर्तमान भीषण गर्मी में हमारी प्राथमिकता है कि जनता को यथासंभव अधिक से अधिक बिजली दी जाए। कल 21 मई को दोपहर लगभग 2 बजे हमने 29,493 मेगावाट का लोड प्रदान किया। आज सुबह 3:19 बजे उच्चतम माँग 30,276 MW रही और दोपहर 2:30 बजे यह बढ़कर 30,357 MW हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दिन के समय की माँग काफी अधिक है। शाम और रात के पीक ऑवर्स में लोड 32,000 से 33,000 मेगावाट तक पहुँचने की संभावना है। अभूतपूर्व गर्मी और ऊर्जा एक्सचेंजों में बिजली की कमी के बावजूद हम विभिन्न स्रोतों से बिजली लेकर राज्य के सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हम सब पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। मैं जनता से अपील करता हूँ कि वे संयम बनाए रखें और बिजली की बचत करें। आपका सहयोग हमें और बेहतर तरीके से सेवा देने में मदद करेगा।”




