ललितपुर
आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों पर डाला प्रकाश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस गुरुवार को जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. ने की। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी की स्थापना, विचारधारा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को उठाना, लोगों के अधिकारों की आवाज बुलंद करना और जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल एवं संजय सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी द्वारा किए जा रहे संघर्ष का उल्लेख किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उद्देश्यों के अनुरूप जनहित में कार्य करने और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान रमेश कुमार, प्रमोद कुमार एड., मीना, हरीबाई राजपूत, महेंद्र पाराशर एड., कैलाश नारायण एड., अनुराग सिंह एड., शशिकान्त सिंह एड., शैलेंद्र सिंह, रामकिशोर पाल, राकेश राजपूत, रामप्यारी, सगुन, संतोष कुशवाहा, जयहिन्द यादव एवं हरप्रसाद राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



