शामली
आदर्शमंडी थाना पुलिस का “ऑपरेशन सवेरा” : 112 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली : आदर्शमंडी थाना पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अक्ष पुत्र अमित कुमार निवासी प्रेमनगर कस्बा बनत को 112 ग्राम अवैध चरस सहित दबोचा। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
