भोपाल
एमपी वन रक्षक-जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 1 जून तक जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा की संशोधित परीक्षा तिथि के लिए अधिसचूना बीते दिन जारी की है। एमपीईएसबी की अधिसूचना के मुताबिक पहले वन रक्षक और जेल प्रहारी की परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 मई को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। एमपीईएसबी की रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक अब यह परीक्षा 04 जून को संचालित की जानी है। मध्य प्रदेश में वन रक्षक और जेल प्रहारी के कुल 1679 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें वन रक्षक के लिए कुल 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए कुल 169 पद, जेल प्रहारी के लिए कुल 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के लिए कुल 25 पद आरक्षित किए गए हैं। वन रक्षक और जेल प्रहारी की परीक्षा 04 जून को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियो को सुबह की शिफ्ट के लिए 8 से 9 बजे के बीच और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1 से 2 बजे के बीच एग्जाम सेंटर में रिपोर्ट करना अनिवार्य है
परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। संभवत 1 जून को एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं इस भर्ती परीक्षा में लगभग 392000 परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं



