रामपुर शाहबाद

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

प्रधान ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। ग्राम पंचायत सागरपुर के प्रधान हाजी इरफान ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि गांव की लगभग 200 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। शिकायत पत्र के अनुसार, प्रधान हाजी इरफान ने बताया कि थाना सैफनी क्षेत्र के निवासी मजीद, राशिद तथा भूरा पहलवान द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया गया है। प्रधान का कहना है कि जब उन्होंने उक्त लोगों को भूमि खाली करने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।
प्रधान ने आरोप लगाया कि दबंगों के भय के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत की प्रतिलिपि मंडलायुक्त मुरादाबाद, जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी शाहबाद को भी भेजी गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button