खैरथल

मुदित गुप्ता ने जे.ई.ई. एडवान्स में क्षेत्र का नाम किया रोशन

ईडी स्कूल ने किया जोरदार स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल :  इंजीनियर्स पॉइण्ट स्कूल के मुदित गुप्ता पुत्र श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता ने जे.ई.ई. एडवान्स 2026 में 1270वीं कैटेगिरी रैंक हासिल कर क्षेत्र, संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है। मुदित ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी 94 प्रतिशत और जे.ई.ई. मेन में 99.81 परसेंटाइल प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। इस उपलक्ष्य में विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर कर बधाई दी। मुदित गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय ई.पी. स्कूल के मार्गदर्शन को बताया है। वह रोजाना ई. पी. संस्थान से 6 से 7 घंटे अध्ययन करने के बाद अध्यापकों के बताए अनुसार अध्ययन किया करता था और बिना कोटा, सीकर जाए उसका 12वीं के साथ चयन हो गया है। साथ ही अन्य ई.पी. के विद्यार्थियों मे चेतन्य स्वरूप ने 3903 कैटेगिरी रैंक हासिल की साथ ही हिमनिश सोनी पुत्र श्री राजकुमार सोनी, रिया भूरानी पुत्री श्री देवानन्द, अंजली लख्यानी पुत्री श्री प्रकाश लख्यानी, यश शर्मा पुत्र श्री विनय प्रकाश, परिधी गुप्ता पुत्री श्री योगेश कुमार का जे.ई.ई. मैन में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

       संस्था निदेशक आजाद चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों और अध्यापको की मेहनत का परिणाम है। यह अनुभवी शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन से ही संभव हो सका है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button