खैरथल
अरोड़ा समाज के आदि प्रवर्तक कुल पुरूष अरूट महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खत्री और अरोड़ा समाज के आदि प्रवर्तक व कुलपुरुष श्री अरूट जी महाराज (जिन्हें ‘अटरू देव महाराज’ भी कहा जाता है) है कि जयंती खैरथल मे खत्री और अरोड़ा समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई।
जिला पंजाबी समाज समिति खैरतल तिजारा इस दौरान किशनगढ़ रोड पर पहले श्री अरूट महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने पूजा अर्चना करी, उसके बाद मुख्य मार्ग किशनगढ़ रोड पर राहगीरों को शरबत पानी एवं कैरी की छाज वितरित की गई,इस दौरान पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि अरोड़ वंश के संस्थापक श्री अरुट जी महाराज की जयंती पर हर वर्ष शरबत पानी की छबील लगाई जाती है, तथा पूजा अर्चना की जाती है, इस दौरान खैरथल पंजाबी समाज के मुखी श्री गोविंद सोनी, अध्यक्ष भारत भूषण गुलायनी, रमेश तनेजा,कश्मीरी लाल छाबड़ा, मदन कालरा, डॉ प्रदीप मलिक, गोकुलनाथ कालरा, हरिकिशन तनेजा, ओम प्रकाश अरोड़ा, धर्मवीर कुंडल, गौरव वासुदेव,बीएल बांगा, पवन अदलखा, सुरेंद्र तनेजा,किशन तनेजा, सुरजीत मदान,मोनू ढींगरा, मनोज कुकरेजा, महेश भल्ला,मेघराज अदलखा,महेंद्र छाबड़ा, प्रतीक वासुदेव, सुनीत तनेजा, देसू खत्री, आत्म प्रकाश तनेजा, गिरीश भूगरा, जुगनू सोनी, मनीष मलिक आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे, इस दौरान भार्गव ढींगरा एवं वरुण कुकरेजा के नेतृत्व में समाज के बच्चों में भी सेवाएं दी जिसकी प्रशंसा समाज के सभी लोगो ने की.



