स्कॉलरशिप के लिए सामाजिक संस्था एफर्ट्स में 52 विद्यार्थियों का चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के अंबेडकर भवन में रविवार को स्कॉलरशिप हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर अनुसूचित समाज के 52 बच्चों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया। कोर कमेटी सदस्यों ने मिलकर बच्चों की आर्थिक स्थिति जानकर उनके मूल दस्तावेज चेक किए। एफर्ट्स झुंझुनू जिले के उन प्रतिभावान बच्चों के लिए कार्य कर रही है जो आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभावान होते हुए भी 12 वीं कक्षा के बाद अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। क्योंकि उनके पास कोचिंग के लिए पैसों का और मोटिवेशन का अभाव होता है। कोर कमेटी सदस्यों ने बताया कि झुंझुनूं जिले से अनुसूचित जाति के 105 बच्चों से ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जो बच्चे एफर्ट्स के नियमों के दायरे में आते हैं उनको 14 जून रविवार को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में सुबह 9 बजे स्कॉलरशिप हेतु चेक वितरण किया जाएगा। नीट,आईआईटी या अन्य प्रतियोगिकी परीक्षाएं जैसे यूपीएससी,व्याख्याता,पटवारी,ग्रामसेवक,शिक्षक,पुलिस सहित किसी भी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी हेतु स्कॉलरशिप दी जाएगी। नीट,आईआईटी,यूपीएससी के माध्यम से एवं आरएएस की तैयारी करने वाले बच्चों को तीस-तीस हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इनके अलावा तैयारी करने वाले बच्चों को पंद्रह हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। एफर्ट्स झुंझुनू की पहली संस्था है जो समाज के अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाती है। संस्था 14 जून को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में छात्रवृति चेक वितरण के साथ एफर्ट्स से चयनित 36 बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा।इस दौरान ओमप्रकाश भूरिया,मनेश्वर सिरोवा,डॉक्टर राकेश माहीच,महेश जसरापुर,डॉ सुरेश शिला,मनोज नालवा,जितेंद्र गर्वा,सीताराम बास बुडाना,महेश दौलतपुरा,संदीप टंडन,अमरसिंह नारनौलिया,मदनलाल गुडेसर,सुनील गोठवाल सहित सैकड़ों बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे।



