
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। थानाभवन बस स्टेड पर चौसाना पुलिस द्वारा लगाये गए सीसीटीवी कैमरो के पोल मे करंट आने से एक बालिका झुलस गई। जिसका कस्बे के चिकित्सक उपचार कराया गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि पिछले पन्द्रह दिनो से करंट आ रहा है और नल भी इसकी चपेट मे है। बालिका करंट लगने के दौरान ग्रामीणों ने बामुश्किल छुटाया और उपचार कराया।
चौसाना के थानाभवन बस स्टेंड के निकट एक 14 वर्षीय बालिका बस स्टेड पर बस का इंतजार कर रही थी। बालिका अपने परिजनो के साथ सकौती से लौट रही थी। तभी थानाभवन बस स्टंेड के निकट लगे पोल मे करंट की चपेट मे आ गई। व्यापारियो ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सीसीटीवी लगाये थे,जिसके कुछ दिनो के बाद करंट दौडना शुरू हो गया। सूचना भिजवाई लेकिन कोई ध्यान नही दिया। आज के हादसे के बाद लगा कि कोई बडा हादसा राहगीरो के संग हो सकता है। इस कारण लिखित शिकायत को दर्ज कराया गया है ताकि समय रहते हादसे से बचा जा सके।
व्यापारी दिए गए प्रार्थनापत्र मे बताया गया है कि 15 दिनो मे कई बार हादसे मे हो चके है। वही पुलिस जांच की बात कर रही है।

