गोरखपुर

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रहे तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह

आस्था के महापर्व पर सुरक्षा का संकल्प लेकर घाटों पर रहे सक्रिय, आयोजकों से संवाद कर परखी व्यवस्था

पूरी रात पुलिस टीम के साथ करते रहे पेट्रोलिंग, चौकी प्रभारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : लोक आस्था, पवित्रता, समर्पण और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा पर जहां घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा और व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की खुशहाली के लिए कठिन निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य की आराधना की, वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तिवारीपुर पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही।छठ महापर्व के अवसर पर थाना तिवारीपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न छठ घाटों पर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने पहुंचकर आयोजकों से मुलाकात की और घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को परखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया।महापर्व की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह पूरी रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे। उन्होंने सभी पुलिस चौकी प्रभारियों को निरंतर सतर्क रहने, अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने तथा ड्यूटी के प्रति पूरी जिम्मेदारी और सजगता बरतने के निर्देश दिए।
उनकी सक्रियता का उद्देश्य यही रहा कि आस्था के इस महापर्व पर घाटों पर पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु, विशेषकर व्रती माताओं और बहनों को असुविधा का सामना न करना पड़े। छठ पूजा की पवित्र बेला में पुलिस की मुस्तैदी ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button