भरत पुर
शाखा भुसावर ने मनाया अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से आज प्रातः बयाना रोड स्थित निजी फार्म पर याेग प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से कस्बे के बयाना रोड पर स्थित निजी फार्म पर योग प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रभारी शर्मा ने योगाभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योग करने के लाभों की जानकारीयां दी गई और बताया कि प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा कई बीमारियों से निजात मिलती है। शाखा कार्यकर्ताओं द्वारा योग दिवस के अवसर पर योग प्रभारी अशोक शर्मा का दुपटटा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौंके पर शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा, ताराचंद गोयल, शेरसिंह सेनी, वीरेन्द्र पाण्डेय, आदि मौजूद रहे। ।




