ललितपुर

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ तन, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार : नपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिषद परिसर में शनिवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। नपाध्यक्ष ने कहा कि फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद परिसर में योगाभ्यास आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। नियमित योग से व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और संतुलन का विकास होता है। कार्यक्रम में योगाचार्य प्रसन्न कुमार एवं नजमा बनो ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, कर लिपिक चंद्र विनोद मिश्रा, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार तथा गैरिज प्रभारी अमित कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button