ललितपुर
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एएसएमसी ललितपुर में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी), ललितपुर के 300 बेड अस्पताल एवं अमरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में 17 सितंबर की शाम 7:00 बजे “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय सांसद जी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
अपने संबोधन में माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में किए गए विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी निरंतर दिन-रात देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयों का सम्मान एवं गौरव बढ़ा है।
कार्यक्रम में माननीय जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र जी रावत, भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण, प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. गजेंद्र सिंह, चिकित्सकगण, फैकल्टी सदस्य, मेडिकल छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा जनसेवा एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला द्वारा माननीय सांसद जी, जनप्रतिनिधिगण एवं सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सेवा, संवेदना एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।



